
दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परेवा तालाब में गुरुवार शाम मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गिरन पिता चेते आदिवासी, उम्र 58 वर्ष, निवासी ढोड़ा, ग्राम पंचायत छिरकोना का रहने वाला था। वह गुरुवार शाम मछली पकड़ने परेवा तालाब गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर, एएसआई सत्येंद्र सिंह राजपूत, एएसआई खिलान सिंह, आरक्षक हरीसिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए तेंदूखेड़ा भेजा गया है।
