जयप्रकाश सोनी स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नियुक्त

ग्वालियर: शहर के वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश सोनी के समाज के प्रति लगन एवं कार्य करने की क्षमता अपने कार्यों के माध्यम से गरीब असहाय व्यक्ति की समस्याओं का निराकरण करने की क्षमता को देखते हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा उनको ग्वालियर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोनी इस समय कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संभाग में कोषाध्यक्ष का दायित्व एवं क्षत्रिय स्वर्णकार विवाह मंच के संचालक का दायित्व संभाल रहे हैं। इस अवसर पर जय प्रकाश सोनी ने कहा कि अखिल भारतीय स्वर्ण का समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करता हूं और अपने किए हुए कार्यों के माध्यम से एसोशिएन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाऊंगा।

Next Post

उपचुनाव जीतने दतिया में इकट्ठे हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता, पटवारी और दिग्विजय एक साथ आए

Sat Jul 4 , 2026
दतिया: दतिया विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान होने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता दतिया पहुंचे हुए हैं। इस समय गुटबाजी को थामने और चुनावी रणनीति को धार देने के लिए दतिया के मोटल होटल में […]

You May Like