ग्वालियर: यहां से डेढ़ महीने पहले अगवा नाबालिग बालिका हरियाणा में मिली है। पुलिस ने गुरुग्राम के गर्ल्स हॉस्टल से उसे बरामद किया है। नाबालिग आरोपी भी पकड़ लिया गया है।
ग्वालियर के महाराज बाड़ा से डेढ़ माह पहले लापता नाबालिग स्टूडेंट को कोतवाली थाना पुलिस हरियाणा के गुरुग्राम में एक हॉस्टल से बरामद कर वापस ग्वालियर ले आई है। लड़की को एक नाबालिग लड़का बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
