ग्वालियर चंबल में आया मानसून, सुबह से हो रही झमाझम बारिश

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल संभाग में आखिरकार मानसून आ गया है। सुबह से ही ग्वालियर और शिवपुरी सहित अंचल के सभी जिलों, कस्बों में झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत पहुंचाई है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।
मौसम विभाग ने गुरुवार से मानसून के आगमन की संभावना जताई थी।

आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्वालियर शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली।
पिछले कई दिनों से ग्वालियर चंबल अंचल भीषण गर्मी और उमस की चपेट में था। न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा था। हवा में नमी और तेज धूप के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।मौसम विभाग का कहना है कि यह मानसून की शुरुआती बारिश है। लगातार बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

Next Post

3 घंटे की देरी से सतना पहुंची रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

Fri Jul 3 , 2026
सतना:रीवा से जबलपुर जाने वाली रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस गुरुवार को निर्धारित समय से करीब 3 घंटे की देरी से सतना जंक्शन पहुंची। ट्रेन के विलंब से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।रीवा से चलकर जबलपुर जाने वाली रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस गुरुवार को अपने […]

You May Like