बेटे ने की पिता की हत्या; ताऊ भी गिरफ्तार

दतिया: बड़ौनी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत एवं उनकी टीम ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र नितिन सिंह बुन्देला और ताऊ कल्ली उर्फ अस्पेन्द्र सिंह बुन्देला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 40 हजार के विवाद में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव घर में छिपा दिया था।

बाद में ताऊ की मदद से शव को सामली नदी में फेंक दिया। पुलिस की वैज्ञानिक जांच, एफएसएल रिपोर्ट और सघन पूछताछ में हत्या का राज खुला। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए टीम की सराहना की। आरोपी न्यायालय में पेश किए गए हैं।

Next Post

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जन्म के आधार पर नागरिकता बरकरार रहने से भारतीय परिवारों को मिली बड़ी राहत

Wed Jul 1 , 2026
वॉशिंगटन, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में जन्म के आधार पर नागरिकता (बर्थराइट सिटीजनशिप) को सुरक्षित रखने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कड़े कार्यकारी आदेश को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसके तहत वे अस्थायी वीजा धारकों के बच्चों को […]

You May Like