पूर्व जज के घर धावा बोलने वाली पारदी गैंग की तलाश में जुटी भोपाल पुलिस

भोपाल। कटारा हिल्स थाना पुलिस पूर्व जज गिरिबाला सिंह के मकान में चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है. आरोपियों के पारदी गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. आरोप है कि इस गैंग के लोग टेक्निकल तरीके से चोरी की वारदात करते हैं. घटना स्थल पर पहुंचे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.

जानकारी के मुताबिक गिरिबाला सिंह के बागमुगलिया एक्सटेंश कालोनी में बने मकान में तीन दिन पहले अज्ञात चोरों ने धावा बोला. पुलिस की गश्त होने के चलते आरोपियों ने सोने के जेवरात और कुछ फाइलें जो चोरी के लिए ली थी. उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस की तहकीकात में पारदी गैंग का नाम सामने आया है. अब कटारा हिल्स थाना पुलिस पारदी गैंग के आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है.

Next Post

ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ी

Tue Jun 30 , 2026
भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत के मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह की 14 दिन तक न्यायिक हिरासत फिर से कोर्ट ने बढ़ा दी है. बुधवार को जिला अदालत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए दोनों की रिमांड़ 14 जुलाई तक बढ़ाई […]

You May Like