जबलपुर: म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) ने आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रवीण कुमार पांडेय को आयुध फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) का नया मुख्य महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे ओएफसीएच में सेवारत हैं और उन्हें ओएसडी/ओएफके के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार वर्तमान मुख्य महाप्रबंधक एस वागेरवाल की सेवानिवृति के बाद प्रवीण कुमार पांडेय जबलपुर स्थित आयुध फैक्ट्री खमारिया के मुख्य महाप्रबंधक का पूर्ण पदभार संभालेंगे।
वर्तमान में फैक्ट्री और एस्टेट से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय सीजीएम जाएंगे। संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी को तत्काल नई इकाई में रिपोर्ट करने के लिए सूचित किया जाए। साथ ही इस स्थानांतरण को पूर्णत: कंपनी और राष्ट्र के हित में बताया गया है, जिसके तहत नियमानुसार अवकाश और भत्ते देय होंगे। इसके साथ ही विभाग ने पारदर्शिता और सुचारू कामकाज बनाए रखने के लिए सेवामुक्ति की तिथि तक अधिकारियों की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट को डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘स्पैरोÓ के माध्यम से तत्काल शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। रक्षा उत्पादन और सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली खमरिया फैक्ट्री के लिए यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। फिलहाल यूनियन संगठनों के द्वारा अभी इस नियुक्ति को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
