गाजियाबाद 22 जून (वार्ता) केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा सोमवार को यहां उत्तरी भारत वस्त्र अनुसंधान संघ (निटरा) के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। कपड़ा मंत्रालय ने बताया कि श्री सिंह और श्री मार्गेरिटा ने इस दौरान नये दौर के फाइबर्स (वस्त्र) से विकसित विभिन्न नवोन्मेषी उत्पादों का अवलोकन किया, जो वस्त्र क्षेत्र में टिकाऊ और प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों की बढ़ती संभावनाओं को प्रदर्शित करते हैं।
मंत्रालय के अनुसार निटरा पिछले पाँच दशकों से अधिक समय से वस्त्र अनुसंधान, परीक्षण, नवाचार और उद्योग सहयोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार की पहलें भारत के लिए पर्यावरणीय रूप से उत्तरदायी, प्रतिस्पर्धी तथा भविष्य के लिए तैयार वस्त्र पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

