राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर भावभीनी विदाई, कूनो नेशनल पार्क में किया रात्रि विश्राम

ग्वालियर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत आज सुबह वायुसेना के विमान से ग्वालियर से दिल्ली रवाना हुईं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु श्योपुर जिले के कूनों से प्रात: हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा ग्वालियर पधारीं। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी आए।

ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने विदाई दी।

विमानतल पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी असित यादव, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं वायु सेना के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

केन-बेतवा लिंक परियोजना: वन विभाग को सौंपी गई हस्तांतरित भूमि

Mon Jun 22 , 2026
हटा/दमोह: केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत वन विभाग को हस्तांतरित हुई भूमि पर कब्जा सौंपा गया। पिछले दिनों करीब 10 गांव में अमले ने चिन्हित कर कार्यवाही की। इस दौरान तहसीलदार आलोक जैन, वनपरिक्षेत्र अधिकारी मड़ियादो बफर जेपी मिश्रा स्टाफ सहित, राजस्व पटवारी महेंद्र कुर्मी, राजाराम पटेल और मड़ियादो थाना […]

You May Like