शक्ति प्रदर्शन में अव्यवस्था: राजगढ़ में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में टूटा मंच, दावेदार की जेब कटी

राजगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के राजगढ़ दौरे के दौरान शनिवार को शक्ति प्रदर्शन के बीच अव्यवस्थाओं की तस्वीरें भी सामने आईं. श्याम टेलर के स्वागत के लिए बनाए गए एक मंच पर कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंच अचानक भरभराकर टूट गया. हादसे में श्याम टेलर, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता गिर पड़े. राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

कार्यक्रम के दौरान शहर में जाम की स्थिति बनी रही और भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के दावेदार गौरव सोनी की जेब से 1 लाख 9 हजार 400 रुपए भी चुरा लिए. बता दें कि श्याम टेलर के स्वागत के लिए ब्यावरा नाका से लेकर खिलचीपुर नाका तक बैनर-पोस्टर और स्वागत मंच लगाए गए थे. जिलेभर से भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता राजगढ़ पहुंचे थे. प्रदेश नेतृत्व के सामने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की होड़ भी नेताओं में साफ दिखाई दे रही थी.

अंजनीलाल मन्दिर के समीप बनाए गए एक स्वागत मंच पर श्याम टेलर का अभिनंदन किया जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक मंच हिलता रहा और फिर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. मंच गिरते ही उस पर मौजूद श्याम टेलर, भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कई नेता और कार्यकर्ता जमीन पर गिर पड़े.

Next Post

वसुधैव कुटुंबकम का माध्यम और परमात्मा से मिलन की वैज्ञानिक पद्धति है योग

Sat Jun 20 , 2026
अशोक मनवानी भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को एक त्यौहार बनकर आता है। योग दिवस के अवसर पर लोग एक दूसरे से पूछने लगे हैं कि क्या आपने योग किया ? प्रमुख जन प्रतिनिधि नागरिकों को बधाई भी देते हैं। तभी तो ये दिवस कोई त्यौहार सा लगने लगा […]

You May Like