हनी ट्रैप गैंग की महिला निकली एचआईवी पॉजिटिव, मचा हड़कंप

भिंड: भिंड में हाल ही में पकड़े गए हनी ट्रैप और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के चार सदस्यों में से एक महिला के एचआईवी पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी जब शहर में फैली तो खलबली मच गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस महिला को रूटीन मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। यहां सामने आया कि महिला तीन साल से एचआईवी संक्रमित है और इलाज इसी अस्पताल में करवा रही है। इस दौरान वह इस गिरोह में शामिल होकर कई लोगों के शारीरिक संपर्क में भी आई। यह जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खलबली मची हुई है।

महिला के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस ने अब उसे एंगल से भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है और इस महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले तमाम लोगों की खोजबीन कर उन्हें भी सूचित किया जा रहा है। पुलिस को महिला के मोबाइल फोन में कुछ लोगों के साथ अंतरंग फोटो व वीडियो भी मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों से संपर्क भी किया है। लेकिन इनमें से अधिकतर लोग एचआईवी जांच कराने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। इस गिरोह द्वारा हनी ट्रैप का शिकार हुए लोग अब डर के साये में जी रहे हैं। कुछ समय पहले भिंड में हनी ट्रैप के एक हैरतअंगेज मामले का खुलासा हुआ था।

हनीट्रैप गिरोह आर्थिक रूप से संपन्न वृद्ध पुरुषों, किसानों और व्यापारियों को निशाना बनाता था। पहले महिलाओं के माध्यम से उनसे संपर्क स्थापित किया जाता, फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें बहुप्रसारित करने या दुष्कर्म के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली की जाती थी। यह भी सामने आया है कि शिकार बनाए गए लोगों को भरोसा दिलाने के लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर समझौतेनुमा दस्तावेज तैयार कराए जाते थे, जिनमें संबंधों को आपसी सहमति से बना बताया जाता था। भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत नहीं करने का उल्लेख किया जाता था। इन पर गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए जाते थे।

हनीप्रेप के इस मामले में पहली शिकायत ग्राम रछेड़ी निवासी एक पीड़ित ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक महिला मिली, जिसने पैर में दर्द होने की बात कहकर घर छोड़ने का अनुरोध किया। वह उसे उसके घर छोड़ने गए। आरोप है कि महिला ने वहां जबरन चाय पिलाई और शारीरिक संबंध बनाए। इसका वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देकर सात लाख रुपये की मांग की।

Next Post

ग्रामीण कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर

Thu Jun 18 , 2026
श्योपुर: श्योपुर जिले के गुआडी गांव में पानी नहीं होने के कारण ग्रामीण कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर गांव के हालात खुद अपनी कहानी बयां कर रहे हैं। गांव में पहले भी कुएं का पानी पीने से बीमारी फैल चुकी […]

You May Like