पनागर जनपद में हो रहा दो वर्षों से भ्रष्टाचार

जनपद सदस्यों ने किया विरोध

जबलपुर: जनपद पंचायत पनागर में पिछले दो वर्षों से हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में अनपढ़ सदस्य ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। जनपद सदस्यों ने बताया कि जनपद पंचायत पनागर में वर्ष 2022 जून में पंचायत चुनाव हुए थे, जिसमे जनपद पंचायत पनागर में 20 जनपद सदस्य चुनकर आए थे, और पिछले दो वर्षो से 5 वें वित्त एवं 15 वें वित्त की राशि के संबंध में किसी भी जनपद सदस्य को कोई को जानकारी नही है, बैठक में जो भी अनुमोदन हुए हैं, उनकी छाया प्रति किसी भी जनपद सदस्य को प्रदान नही दी जा रही है।

पिछले दो वर्षों में जितनी भी राशि जारी हुई है, वो जनपद पंचायत अध्यक्ष और जनपद सीईओ और लेखापाल (अशोक गर्ग संविदा कर्मी) की मिली भगत से पांच, छ: ग्राम पंचायतों में राशी मनमाने तरीके से आवंटित की गई है,  जिसके विरोध में सभी जनपद सदस्यो ने विरोध प्रदर्शन किया और जनपद सीईओ को ज्ञापन के माध्यम से संपूर्ण जानकारी मांगी है। जनपद पंचायत पनागर में पिछले दो वर्षों से हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में जनपद सदस्यों ने चेतावनी दी है की जल्द से जल्द दोषियों पर कार्यवाही की जाए, अगर कार्यवाही नहीं की जाती है तो, इस संबंध में जल्द से जल्द जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना से मिलकर शिकायत की जाएगी। इस मौके पर जनपद सदस्य मनीष पटेल  के साथ सभापति अरविंद पटेल, सभापति प्रदीप पटेल, जनपद सदस्य राजेंद पटेल, जनपद सदस्य सुरेश चढ़ार, जनपद सदस्य प्रकाश ठाकुर, जनपद सदस्य राहुल रजक, जनपद सदस्य गीता मेहरा, जनपद सदस्य सोना रजक, सुखमती ठाकुर आदि ने आगामी कुछ दिनों उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Next Post

साफ-सफाई के दिए निर्देश

Fri Jul 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like