
बागली। सर्वाधिक दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी का कार्यकाल एवं केंद्र में भारतीय जनता पार्टी शासनके 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव जिले के अंतिम छोर पर बसे आदिवासी अंचल के ग्रामों में पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर यह जानकारी ली कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने आदिवासी परिवारों से योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सेंधव ने एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचकर उन्हीं के साथ सह भोज किया और उनके जीवन-यापन एवं समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास किया।
साथ ही बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन की मजबूती में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का योगदान भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर मान सिंह पटेल, जगदीश विश्वकर्मा, दिनेश गुप्ता एवं महेश यादव सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
