हीरामिल की चाल में रात 12.30 बजे चाकू मारकर भाई ने भाई की हत्या

उज्जैन। शराब नहीं लाने की बात पर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया छोटे भाई ने चाकू से हमला कर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद छोटा भाई भाग निकला। घायल को मां अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी भाई की तलाश शुरू की है।

देवास गेट थाना पुलिस ने बताया कि हीरामिल की चाल में रहने वाला में मनीष पिता मोहनलाल टटवाल 35 साल शुक्रवार रात मां शगुनबाई से शराब लाने की बात पर विवाद कर रहा था मां ने पैसे नहीं होने पर मन कर दिया था जिसके चलते मनीष ने विवाद शुरू कर दिया इसी बीच देर रात छोटा भाई सागर उफऱ् नाना घर लौटा तो उसने बड़े भाई मनीष को मां से विवाद करते देखा तो समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों के बीच विवाद और हाथापाई शुरू हो गई। झगड़ा करते हुए दोनों घर से बाहर आ गए। इस दौरान सागर ने चाकू निकालकर भाई मनीष के सीने में घोंप दिया। सागर ने दूसरा वार भी सीने पर किया और मौके से भाग निकला। मां शगुनबाई ने मनीष को खून से सना देखा तो रात 12.30 बजे आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची। जहां कुछ देर बाद मनीष की मौत हो गई। देवासगेट थाना एसआई राधेश्याम आंवलिया ने बताया कि घटनाक्रम की

आरोपी पर कुल 24 प्रकरण दर्ज हैं

जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी। जहां जानकारी सामने आई थी मछली बनाने और शराब लाने की बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की है। भाई की हत्या कर भागे सागर की तलाश शुरू की गई है। शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। एसआई आंवलिया के अनुसार मृतक के खिलाफ 24 मामले दर्ज हंै वहीं कत्ल करने वाले छोटे भाई पर भी 8 आपराधिक मामले दर्ज है।

Next Post

मुहर्रम व आगामी पर्वों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च,एसपी के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से निकला

Sat Jun 13 , 2026
दमोह। आगामी मुहर्रम और अन्य पर्वों को देखते हुए शुक्रवार देर शाम पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला गया.इस दौरान पुलिस अधिकारियों, समस्त थाना-चौकी प्रभारियों सहित वज्र वाहन व पुलिस बल मौजूद रहा.फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश […]

You May Like