मझौली में पुरानी रंजिश पर दो गुट भिड़े: कार फूंकी, जमकर पथराव; 16 पर क्रॉस FIR

जबलपुर/मझौली। मझौली नगर के बाजार प्लाट इलाके में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो गुटों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट और पथराव हुआ। उपद्रवियों ने घर के बाहर खड़ी वेगनार कार को आग के हवाले कर दिया और अर्टिका कार में तोड़फोड़ की।

पहले पक्ष के हर्ष राज सराफ का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसे रास्ते में घेरकर लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट से पीटा। वहीं दूसरे पक्ष के स्वयं प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि हर्ष सोनी और उसके साथियों ने घर पर पथराव किया और कार फूंक दी।

मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज की है। दोनों तरफ से 16 से ज्यादा नामजद आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Next Post

डम्पर ने बाइक सवार को कुचला, हुई मौत

Sat Jun 13 , 2026
भिण्ड। आज शनिवार दोपहर सर्किट हाउस के पास तेज गति से आ रहे एक डम्पर ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक फरार हो गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like