पटवारी से संगठन की मजबूती को लेकर मिला प्रतिनिधि मंडल

सारंगपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से सोमवार को सारंगपुर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप जैन के नेतृत्व में विशेष भेंट की. इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और आगामी संगठनात्मक रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जीतू पटवारी को सारंगपुर क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, बिजली-पानी के संकट और स्थानीय प्रशासनिक उदासीनता से अवगत कराया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही है. जिसे लेकर कांग्रेस सडक़ पर उतरकर लडाई लडऩे को तैयार है. प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं की बातें गंभीरता से सुनीं और उन्हें एकजुट होकर जनता के हक के लिए संघर्ष करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए. इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन, महेश खाती, दिनेश पुरी गोस्वामी, सुनील वर्मा, हेमराज भिलाला, सुनील बाफना सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Next Post

सुठालिया सिंचाई परियोजना में दोहरे मुआवजा मानदंड अन्यायपूर्ण, सभी किसानों को मिले समान अधिकार: लक्ष्मण सिंह

Tue Jun 9 , 2026
सुठालिया। सुठालिया सिंचाई परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं को जानने एवं उनकी मांगों को सुनने के लिए पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने डैम प्रभावित ग्राम रघुनाथपुरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी […]

You May Like