ग्वालियर: पुरुषोत्तम मास में ग्वालियर में पर्याप्त जल वर्षा एवं आर्थिक विकास के लिए भगवान श्री विष्णु सहस्रनाम एवं प्रदोष व्रत पूजन 12 जून को सायं 5 बजे प्राचीन श्री परशुराम मंदिर, नई सड़क पर सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य यजमान पंडित एच बी शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा पूर्व सरपंच, के बी दुबे, डॉ राष्ट्र अमन शास्त्री को बनाया गया है।
आज भगवान श्री शिव शंकर, भगवान श्री राम, ब्रह्मा, विष्णु, महेश की ध्वज स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री ने कराई। इस अवसर पर संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, एच बी शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक, डॉ मुन्नालाल शर्मा, राम कौशल,संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, प्रीति शर्मा, अल्का मिश्रा, शशि गोस्वामी, मंजू मिश्रा, स्वाति शर्मा उपस्थित थे। संचालन देवेंद्र कुमार पाठक ने किया। आभार प्रीति शर्मा ने माना।
