पेड़ गिरने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

सिंगरौली । जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौली में आज रविवार की सुबह एक दुखद हादसे में वृद्ध की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सत्यलाल विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष सुबह करीब 11 बजे गांव में एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक पेड़ भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही माड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सत्यलाल विश्वकर्मा गांव के सम्मानित और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Post

कुएं में गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

Sun May 31 , 2026
सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत नटवार गांव में बीते शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कुएं में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह […]

You May Like