विश्व नशा मुक्ति दिवस पर आश्रम ने निकाली भव्य रैली, बच्चों ने दिया नशा त्याग का संदेश

बीना। विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर रविवार को ब्रह्माकुमारी आश्रम बीना द्वारा नशा मुक्ति को लेकर एक भव्य जागरूकता रैली पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस निरीक्षक अनूप यादव मौजूद रहे सुबह पहले नशा विरोधी रैली निकाली गई रैली का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागृति लाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।हाथों में तख्तियां, जुबां पर नशा विरोधी नारे रैली ब्रह्माकुमारी आश्रम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा और ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य शामिल हुए। बच्चों के हाथों में ‘नशा नाश की जड़ है’, ‘नशा छोड़ो-जीवन से नाता जोड़ो’, ‘स्वस्थ जीवन, नशा मुक्त जीवन’ जैसे संदेश लिखी तख्तियां थीं। रैली के दौरान बच्चे और सदस्य नशा विरोधी नारे लगाते चल रहे थे, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ‘नशा जीवन और परिवार दोनों को करता है बर्बाद’ लता सकवार नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने बताया कि नशा व्यक्ति के जीवन को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से खोखला कर देता है। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए हर घर, हर स्कूल और हर समाज को आगे आना होगा। सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान पुलिस थाना निरीक्षक अनूप यादव ने बच्चों और युवाओं से आह्वान किया कि वे योग, ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि मन की शक्ति से हर बुरी आदत को छोड़ा जा सकता है।ब्रह्माकुमारी संस्थान नियमित योग-ध्यान के माध्यम से हजारों लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दे रहा है।रैली का समापन पुनः आश्रम पर हुआ, जहां उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी,अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Next Post

दिनभर चली मार्तंड और मेघों की आंख-मिचौली, गर्मी से मिली थोड़ी रात

Sun May 31 , 2026
जबलपुर। शहर में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। पिछले कई दिनों से जारी तीखी धूप और उमस के बाद सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। दिनभर मार्तंड और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दिलचस्प दौर चलता रहा। कभी धूप खिलती तो कभी घने […]

You May Like