कोलगवां पुलिस ने चोरी पकड़ी

सतना: कोलगवां थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 22 उतैली में हुई चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।मिली जानकारी के मुताबिक घटना 26 मई 2026 की है, जब फरियादी चन्द्रशेखर उर्फ पप्पू पाठक (64 वर्ष) अपने घर में ताला लगाकर घूमने गए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान का फायदा उठाकर घर के बाहर और भीतर के सभी कमरों के ताले तोड़कर अन्दर रखे सोने-चांदी के महंगे जेवरात इकठ्ठा कर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 331(3) एवं 305(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने छानबीन के दौरान कोलगवां थाना प्रभारी निरीक्षक सुदीप सोनी की टीम ने संदेह के आधार पर साहिल बसोर उर्फ काशी (19 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी किए गए सामान को सभी साथियों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी काशी वंसकार पिछले साल अक्टूबर 2025 में एक नाबालिग बालक से चांदी की चेन और मोबाइल छीनने की वारदात में भी शामिल था और तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने इस पुराने मामले में छीना गया मोबाइल और वारदात में भी शामिल था।

Next Post

अमेरिका ने ईरान की एक करोड़ की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की : बेसेंट

Sun May 31 , 2026
वाशिंगटन, (वार्ता) अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान से जुड़े लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्तियां जब्त कर ली हैं। उन्होंने इसे ईरान की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली तक पहुंच को बाधित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आर्थिक […]

You May Like