कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

नर्सिंग और प्रतियोगी परीक्षा घोटाले को लेकर जताया विरोध

जबलपुर: नर्सिंग और प्रतियोगी परीक्षा में घोटाले को लेकर कलेक्टर का घेराव करने जा रहे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घंटाघर में बैरिकेडिंग करके पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, जिसके कारण पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिसके चलते पुलिस द्वारा वाटर कैनिंग से पानी डाला गया और कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार भी किया गया। तत्पश्चात कांग्रेस ने सडक़ पर ही धरना दिया और जिम्मेदार अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाले की लंबी लिस्ट तैयार है। हाल ही में व्यापम और पटवारी घोटाला हुआ ,और प्रदेश की जनता उस घोटाले से अभी उभरी भी नहीं थी कि मध्य प्रदेश में नर्सिंग घोटाला सामने आया है। उसी के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इसके पहले भी मध्य प्रदेश में तमाम घोटालों पर मध्य प्रदेश की सरकार मूक दर्शक बनी रही, इस बार भी मध्य प्रदेश की सरकार नर्सिंग घोटाले को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा इस बार कमर कस ली गई है। जब तक के नर्सिंग घोटाला उजागर नहीं होता है और मध्य प्रदेश के छात्रों को न्याय नहीं मिलता है, कांग्रेस पार्टी लगातार सडक़ों पर आंदोलन करती रहेगी।
पुलिस ने की बैरिकेडिंग, पहुंचाया जेल
कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रही कांग्रेस पार्टी को रोकने के लिए पुलिस ने घंटाघर पर ही बैरीकेटिंग करके उनको रोकना का प्रयास किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोडक़र और उसके ऊपर से कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे, जिनको बलपूर्वक रोकने के लिए पुलिस ने लाठी- डंडे और वाटर कैनन से पानी की बौछार करके उनको रोका गया। जिसके चलते कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, इसके अलावा बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भी पहुंचाया गया।
ये रहे उपस्थित
घेराव के दौरान मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी से दिनेश यादव, संजय यादव,रमेश चौधरी, सन्मति सैनी, राजेश पटेल,राजेश सोनकर, अभिषेक चिंटू चौकसे, अतुल बाजपेई, रूपेन्द्र पटेल, राधेश्याम चौबे, मुकेश राठौर, बलवंत गुर्जर, पप्पू वसीम,हरि तिवारी,नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, गुड्डू नबी, अयोध्या तिवारी, गुड्डू तामसेतवार, विजय रजक, एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी से मनीष पटेल, संगीता सिंह, बल्ली रजक, प्रमोद शुक्ला,मुकेश सोनी, अरविंद तिवारी, कोडी लाल राय,शिव नामदेव, नन्ना राय,नेक राम पटेल, सतेंद्र गर्ग, मुकेश पटेल और सैंकड़ों ग्रामीण कांग्रेस जन उपास्थित रहे।

Next Post

183 यात्रियों के साथ लैंडिंग, 180 के साथ भरी मुंबई की उड़ान

Tue Jul 2 , 2024
जबलपुर से मुंबई के लिए शुरू हुई नियमित फ्लाइट जबलपुर: जबलपुर से मुंबई जाने के लिए लंबे समय से यात्रियों द्वारा फ्लाइट की मांग की जा रही थी,जिसके चलते उनकी यह मांग सोमवार को पूरी हो चुकी है। जिसमें इंडिगो द्वारा जबलपुर-मुम्बई के बीच नयी उड़ान शुरु हो गई है। […]

You May Like