183 यात्रियों के साथ लैंडिंग, 180 के साथ भरी मुंबई की उड़ान

जबलपुर से मुंबई के लिए शुरू हुई नियमित फ्लाइट

जबलपुर: जबलपुर से मुंबई जाने के लिए लंबे समय से यात्रियों द्वारा फ्लाइट की मांग की जा रही थी,जिसके चलते उनकी यह मांग सोमवार को पूरी हो चुकी है। जिसमें इंडिगो द्वारा जबलपुर-मुम्बई के बीच नयी उड़ान शुरु हो गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर वी. के सूरी ने बताया कि इंडिगो की एयरबस 320 जिसकी कैपेसिटी 186 पैसेंजर की है। सोमवार को उसकी पहली फ्लाइट 11:45 पर 183 पैसेंजर के साथ मुंबई से जबलपुर एयरपोर्ट में लैंड हुई थी, लगभग आधा घंटा रुकने के बाद जबलपुर से 180 पैसेंजर को लेकर फ्लाइट 12:15 बजे जबलपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि अब जबलपुर से मुंबई जाने के लिए रोजाना ही यह फ्लाइट नियमित रूप से चलती रहेगी,जिससे पैसेंजर को काफी सुविधा मिलेगी।
अब एक नियमित और दूसरी साप्ताहिक फ्लाइट
इंडिगो कम्पनी द्वारा शुरु की गई इस फ्लाईट के साथ इस रुट पर अब दो नियमित उड़ान हो गई हैं। इसमें एक स्पाईसजेट की साप्ताहिक फ्लाईट है और इंडिगो की यह फ्लाइट नियमित रहेगी। इस उड़ान से यात्रियों को काफी फायदा हो गया है। फिलहाल यात्रियों को नागपुर तक सफर करना पड़ता है लेकिन अब डायरेक्ट मुम्बई के लिए सीधी फ्लाईट होने से किराया और समय दोनों की बचत होने लगेगी।
यात्रियों का स्वागत, फ्लाइट को नहीं मिल पाया वॉटर केनन सेल्यूट
जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा किसी महत्वपूर्ण अवसर पर वॉटर केनन सेल्यूट से नयी फ्लाइट का स्वागत किया जाता है, लेकिन सोमवार को तकनीकी कारणों से इस नयी फ्लाइट का स्वागत वॉटर केनन सेल्यूट से नहीं हो पाया। जिससे नयी फ्लाइट भी सामान्य दिनों की तरह ही आ कर चली गई। हालांकि मुंबई से जबलपुर आने वाले सभी यात्रियों का अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई थी।

वायुसेवा संघर्ष समिति ने दिया इंडिगो का धन्यवाद
जबलपुर से मुंबई सीधी वायुसेवा के शुभारंभ के अवसर पर वायुसेवा संघर्ष समिति ने  इंडिगो का धन्यवाद किया है। संघर्ष समिति के संयोजक हिमांशु खरे ने बताया कि मुंबई वायुसेवा के आरंभ होने से जबलपुर देश की आर्थिक राजधानी से सीधे जुड़ गया है। नगर के उद्योग व्यापार जगत, चिकित्सा क्षेत्र एवं उच्च शिक्षा के लिए बाहर पढ़ रहे हैं युवाओं में भी इस वायु सेवा को लेकर अच्छा उत्साह देखने में आया है। समिति के हिमांशु खरे, मनु तिवारी ने बताया कि वायु सेवा संघर्ष समिति द्वारा पिछले लगभग तीन माह से जबलपुर की फ्लाइट कनेक्टिविटी को लेकर वृहद आंदोलन किया जा रहा है जिसके फल स्वरुप जबलपुर को मुंबई की सीधी वायु सेवा प्राप्त हुई।  इसी तारतम्य में  समिति के सदस्यों ने जबलपुर विमानतल पहुंचकर इंडिगो वायुसेवा के स्थानीय प्रबंधन से भेंट कर उन्हें मुंबई वायुसेवा के लिए धन्यवाद दिया।  इस अवसर पर वायुसेवा संघर्ष समिति के जितेंद्र पचौरी, बसंत मिश्रा, अरुण पवार, प्रीति चौधरी आदि उपस्थित थे।

Next Post

टिकट खिड़की पर रेड स्पॉट मिला, निगमायुक्त प्रबंधक पर हुए नाराज

Tue Jul 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email गंगवाल बस स्टैंड का किया निरीक्षण, प्याउ का पानी पीकर चेक किया गंदगी मिलने पर बस ऑपरेटर और 3 दुकानदार पर चालानी कार्रवाई इंदौर:नगर निगम आयुक्त ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान गंगवाल बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक […]

You May Like

मनोरंजन