रीवा संभाग में कल लगेगी पुलिस की ‘जन-चौपाल-02,थानों-चौकियों में जनता से होगा सीधा संवाद

रीवा। रीवा संभाग की पुलिस जनता के और करीब पहुंचने तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से आज 26 मई को ‘जन-चौपाल-02’ का आयोजन करने जा रही है। रीवा जोन के आईजी डॉ. गौरव राजपूत के निर्देशन में आयोजित इस विशेष अभियान का ध्येय वाक्य “आपकी पुलिस आपके द्वार” रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी सीधे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

सभी छह जिलों के थानों-चौकियों में एक साथ आयोजन

यह जन-चौपाल रीवा संभाग के सभी छह जिलों — रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर और मऊगंज — के अंतर्गत आने वाले सभी थानों एवं पुलिस चौकियों में एक साथ आयोजित होगी। चौपाल का समय सायं 4:30 बजे से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। नागरिक अपने क्षेत्र के थाना या चौकी पहुंचकर अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

इन मुद्दों पर रहेगा विशेष फोकस

पुलिस प्रशासन के अनुसार जन-चौपाल में मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और कार्रवाई की जाएगी—

नशे के खिलाफ अभियान: कोरेक्स सहित अन्य अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए रणनीति और कार्रवाई।

*साइबर अपराध से बचाव:* ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपायों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना।

महिला सुरक्षा: महिला उत्पीड़न और अपराधों की रोकथाम को लेकर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने पर चर्चा। स्थानीय शिकायतों का निराकरण: थाना स्तर पर लंबित शिकायतों और जनसमस्याओं का मौके पर समाधान।

*हेल्पलाइन नंबर जारी*

पुलिस ने आम नागरिकों से चौपाल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपराध मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की है। किसी भी आपराधिक गतिविधि की गुप्त सूचना देने या कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479997336 जारी किया गया है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Next Post

30 लाख की अवैध खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, मातगुवां नाके पर घेराबंदी कर दबोचा

Mon May 25 , 2026
छतरपुर। मुख्य वन संरक्षक नरेश यादव एवं वनमण्डलाधिकारी ऋषि मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओ कार्तिक नायक के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र छतरपुर की टीम ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वन अमले ने मातगुवां वन अवरोध जांच नाके पर करीब 30 लाख रुपये मूल्य की अवैध […]

You May Like