मद्रास क्रिकेट क्लब वॉक ओवर मिलने से सेमीफाइनल में

नयी दिल्ली, (वार्ता) शुक्रवार, को होने वाले तीसरे दौर के पहले और प्रतियोगिता का सोलहवें मैच मद्रास क्रिकेट क्लब” और “तिलक नगर कोल्ट्स क्रिकेट क्लब” के बीच खेला जाना था, जोकि तिथि पर असमंजस की स्थिति के चलते, तिलकनगर कोल्ट्स क्रिकेट क्लब के मैदान पर निर्धारित समय तक नहीं पहुंचने के कारण, अम्पायर एवं प्रतियोगिता कमेटी द्वारा प्रतियोगिता के नियमानुसार मैदान में उपस्थित मद्रास क्रिकेट क्लब के खिलाडियों के पक्ष में आसान जीत (वॉक ओवर) का निर्णय सुना दिया गया।

वॉक ओवर मिलने के कारण अब मद्रास क्रिकेट क्लब सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया है। जहां उसका मुकाबला “स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब” और “यंग फ्रेंडस क्रिकेट क्लब” के मैच विजेता के साथ 28 मई को होगा।

 

Next Post

वार्ड क्रमांक 16 में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

Sat May 23 , 2026
सीहोर। नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में 7 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. नाली निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सकेगी. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा […]

You May Like