दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल और दालों में तेजी, चावल, गेहूं के भाव में सीमित घट-बढ़

नयी दिल्ली, 22 मई (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में शुक्रवार को सामान्य कारोबार के बीच अधिकतर खाद्य तेलों और दालों में तेजी दर्ज की गयी जबकि अनाजों में सीमित दायरे के साथ मिला जुला रुझान दिखा।

सामान्य किस्म के चावल का औसत भाव पिछले दिन के मुकाबले सात रुपये तेज बोला जा रहा था जबकि गेहूं में तीन रुपये की नरमी रही। आटे का भाव चार रुपये तेज चल रहा था।

खाद्य तेलों में मूंगफली को छोड़ कर बाकी प्रमुख तेलों में हल्की से मध्यम स्तर की तेजी रही। सरसों तेल पिछले दिन के मुकाबले प्रति क्विंटल 56 रुपये चढ़ा हुआ था। वनस्पति में 13 रुपये, सोया तेल में 17 रुपये , सूरजमुखी में 14 रुपये और पाम आयल में दो रुपये की हल्की तेजी दर्ज की गयी।

दालों में चना दाल प्रति क्विंटल 21 रुपये, उड़द 16 रुपये, तुअर पांच रुपये, मूंग 11 रुपये और मसूर दाल 19 रुपये तेज चल रही थी।

गुड़ चीनी में कारोबार हल्का रहा। चीनी सल्फर का भाव 3 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला गया जबकि गुड़ पिछले स्तर पर टिका था।

मलेशिया के बुरसा एक्सचेंज में पाम ऑयल अगस्त वायदा 27 रिंगिट की बढ़त के साथ 4485 रिंगिट प्रति टन चल रहा था। अमेरिकी वायदा बाजार में सोया जुलाई डिलीवरी का भाव 0.44 डॉलर यानी 0.64 प्रतिशत बढ़ कर 74.34 डॉलर प्रति पौंड चल रहा था।

 

 

Next Post

बाहरी चुनौतियों के बाद भी पूंजीगत वस्तु उद्योग की वृद्धि 12-14 प्रतिशत के बीच मजबूत बनी रहेगी: क्रिसिल रेटिंग्स

Fri May 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 मई (वार्ता) रेटिंग फर्म क्रसिल रेटिंग्स का अनुमान है कि वाह्य क्षेत्र की चुनौतियों के बाद भी सरकारी पूंजीगत व्यय, बिजली, खनन, तेल और गैस, धातु और वाहन क्षेत्र में क्षमता का लगातार विस्तार से देश में पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के कारोबार में चालू वित्त […]

You May Like