युवकों पर हमला करने वाले 6 गिरफ्तार 

सिवनी। कोतवाली थाना अंतर्गत 2 युवकों पर आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें एक युवक घायल हो गया था। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। जिनकों कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने रविवार दोपहर बताया कि दो दिवस पूर्व संस्कार ढाबा के पास अभिषेक उईके और उसके साथी जितेंद्र निवासी सिवनी को कुछ लडकों ने नुकीली वस्तु से चोट पहुंचा कर घायल किया था।

पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई कि दानिश खान उर्फ नोबिता और नदीम दोनों निवासी हड्डी गोदाम सिवनी ने कुरई क्षेत्र में किसी रिश्तेदारी में हुए घटनाक्रम को लेकर बायपास संस्कार ढाबा के पास साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी।

इसके कारण घायल अभिषेक को जिला अस्पताल 100 डायल के माध्यम से भर्ती कराया गया था और हमला करने वालों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जाकर तलाश की जा रही थी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू, 3 बाइक, 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

 

इन्हें किया गिरफ्तार:-

 

दानिश उर्फ नोबिता खान पिता हसन खान उम्र 28 साल नि. मदीना मस्जिद के पास हड्डी गोदाम सिवनी, नदीम खान पिता नसीर खान उम्र 23 साल नि. मदीना मस्जिद के पास हड्डी गोदाम सिवनी, फिरोज खान पिता स्व. कलीम खान उम्र 31 साल नि. मदीना मस्जिद के पास सिवनी, अमान खान पिता हबीब खान उम्र 20 साल निवासी ज्यारत गेट के पास सिवनी, मुस्तफा खान पिता मुस्ताक खान उम्र 20 साल नि. हिमांशु रेस्टारेन्ट के पास सिवनी, निसार रजा पिता वकील कुरैशी उम्र 20 साल नि. मस्जिद के पास एकता कालोनी सिवनी।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Sun Jun 30 , 2024
भोपाल, 30 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………30.2……….24.3 इंदौर …………. 31.6……….23.9 ग्वालियर……….34.6……….27.3 जबलपुर………..30.5………23.2 रीवा ……………32.4………26.0 सतना ………….33.4………25.4 Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like