कन्नूर, 10 अप्रैल (वार्ता) सीताराम येचुरी को रविवार को तीसरी बार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव के रूप में चुना गया।
पूर्व राज्यसभा सदस्य येचुरी सबसे पहले 2015 में विशाखापट्टनम में आयोजित 21वीं कांग्रेस में माकपा के महासचिव चुने गए। जिसके बाद उन्हें 2018 में 22 वीं कांग्रेस में दूसरी बार महासचिव चुना गया।
केंद्रीय समिति (सीसी) के 85 सदस्यों में 15 महिलाओं सहित 17 नए चेहरों को शामिल थे। पहली बार पश्चिम बंगाल के दलित रामचंद्र डोम को पोलित ब्यूरो (पीबी) में शामिल किया गया।
केरल के लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार के संयोजक ए विजयराघवन और महाराष्ट्र के अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धावले को भी नए पीबी में जगह मिली है।
सर्वश्री एस रामचंद्रन पिल्लई, बिमान बॉस और हन्नान मोल्ला की उम्र 75 वर्ष हो जाने पर पीबी से बाहर कर दिया गया।
Next Post
श्रीनगर में मुठभेड़ में मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकवादी
Sun Apr 10 , 2022
श्रीनगर 10 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों पर हालिया हमले में कथित तौर पर शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादी रविवार को श्रीनगर में एक मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट कर कहा, “सीआरपीएफ कर्मियों पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमले […]

You May Like
-
February 22, 2022
अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स का ट्रेलर रिलीज
-
November 13, 2021
गूगल पर जानकारी मिल सकती है, ज्ञान नहीं – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा
-
April 23, 2022
मोदी से आज दिल्ली में होगी शिवराज की मुलाकात
-
December 11, 2021
पेट्रोल और डीजल में 37 वें दिन स्थिरता
-
March 27, 2022
पटेल और ललित ने मुंबई से छीनी जीत