
भिंड। दबोह क्षेत्र के जाखौली ग्राम में आयोजित पुलिस-ग्रामीण संवाद में लोगों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने के टिप्स दिए गए। लोगों से कहा गया कि कभी किसी को अपना ओटीपी न बताएं।
भिंड एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत दबोह थाना क्षेत्र के जाखौली गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी और दबोह थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिए आश्वस्त किया।
