सीयूईटी परीक्षा के चलते एमपी बोर्ड ने बदला 12वीं द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल

इंदौर. मध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। यह संशोधन 14 से 21 मई को आयोजित होने वाली सीयूईटी (यूजी)-2026 परीक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है. मण्डल ने सभी शासकीय एवं मान्यता प्राप्त अशासकीय हायर सेकण्डरी एवं हाईस्कूल संस्थाओं के प्राचार्यों को संशोधित कार्यक्रम का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 14 मई को होने वाली कृषि एवं होम साइंस की परीक्षा अब 19 मई को आयोजित की जाएगी. वहीं 21 मई को निर्धारित एकाउंटेंसी गणित एवं मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा अब 26 मई को होगी.

मण्डल द्वारा संचालित सभी परीक्षाएँ प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी. सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर ऐसे स्थान पर चस्पा किया जाए, जहाँ विद्यार्थी एवं अभिभावक आसानी से उसे देख सकें. साथ ही कक्षा अध्यापक संबंधित विद्यार्थियों को विषयवार परीक्षा तिथि, दिवस एवं समय की जानकारी लिखवाना सुनिश्चित करें. मण्डल ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक परीक्षार्थी को उसका संपूर्ण परीक्षा कार्यक्रम एवं समय की सही जानकारी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन एवं मूक-बधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान तिथि, दिवस एवं समय पर आयोजित होंगी. परीक्षार्थी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Next Post

पालदा में नया पावर हबः औद्योगिक इलाके को मिलेगी हाईटेक बिजली सप्लाई

Thu May 14 , 2026
इंदौर. पालदा औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. यहां बनने वाले नए 33/11 केवी सब स्टेशन के लिए जमीन का निरीक्षण मंगलवार को किया गया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ संकेत दिए कि यह परियोजना सिर्फ एक सब स्टेशन […]

You May Like