सिंघार ने तोमर को पत्र लिख कर दोहराई विधानसभा की कार्यवाही के लाइव प्रसारण की अपनी मांग

भोपाल, 29 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे मानसून सत्र के पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर विधानसभा की कार्यवाही के लाइव प्रसारण की अपनी मांग को दोहराया है।

श्री सिंघार ने अपने पत्र में कहा है कि उन्होंने पांच जून को भी इस बारे में अनुरोध किया था और अब एक बार फिर अपनी मांग दोहरा रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि सदन की संपूर्ण कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाए अन्यथा सदन से जुड़े किसी भी प्रकार के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी जाए। यहां तक कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के संबोधन का भी लाइव प्रसारण पूर्णत: वर्जित हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन के हर सदस्य के क्षेत्र की जनता अपने जनप्रतिनिधि को सुनना और देखना चाहती है, इसलिए भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जानी चाहिए।

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने पोलावरम परियोजना को बर्बाद करके आंध्र प्रदेश को धोखा दिया: नायडू

Sat Jun 29 , 2024
विजयवाड़ा, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने गोदावरी नदी पर बन रही पोलावरम परियोजना को ‘‘नष्ट करके” राज्य के साथ “विश्वासघात” किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में अपने कार्यालय में एक मीडिया सम्मेलन के दौरान पोलावरम […]

You May Like