उप्र से भिंड में बेटी की ससुराल आए व्यक्ति का बीहड़ में शव मिला

भिंड। शहर के पास डिडी गांव से रछेड़ी मार्ग पर क्वारी नदी के बीहड़ में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान राकेश यादव (50) निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश यादव अपनी बेटी के ससुराल दक्षिणी गांव आए हुए थे। दोपहर में वे वापस घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बीहड़ में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल लॉक होने के कारण पुलिस ने तकनीकी सहायता से लॉक खुलवाया और डायल नंबरों पर संपर्क किया। इसी दौरान मृतक के दामाद से संपर्क हुआ, जिसके बाद शव की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Next Post

चलती मालगाड़ी में लगी आग, बड़ा रेल हादसा टला

Mon May 11 , 2026
उमरिया। कटनी रेलखंड बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन हड़कंप मच गया, जब कोयले से लदी एक मालगाड़ी के तीन डिब्बों से अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई। मालगाड़ी शहडोल से कटनी की ओर जा रही थी। सबसे पहले गार्ड की नजर डिब्बों से निकल रहे धुएं पर पड़ी। उन्होंने […]

You May Like

मनोरंजन