चलती मालगाड़ी में लगी आग, बड़ा रेल हादसा टला

उमरिया। कटनी रेलखंड बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन हड़कंप मच गया, जब कोयले से लदी एक मालगाड़ी के तीन डिब्बों से अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई। मालगाड़ी शहडोल से कटनी की ओर जा रही थी।

सबसे पहले गार्ड की नजर डिब्बों से निकल रहे धुएं पर पड़ी। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा।

कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं, लेकिन दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा रेल हादसा टल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण कोयले में गर्मी या घर्षण माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

लाल पोटली से मिला बच्चे का नर कंकाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से सहमे ग्रामीण

Mon May 11 , 2026
सीधी। जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में एक रहस्यमयी घटना सामने आई है। गांव के बाहर बांस के पेड़ पर लाल कपड़े की पोटली में एक बच्चे का नर कंकाल मिला है। घटना के बाद ग्रामीणों में तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आशंकाएं बढ़ गई हैं, जिसकी पुलिस […]

You May Like