संभागायुक्त की चेतावनी: एक महीने में खत्म करें सीमांकन के लंबित मामले, वरना नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी

भोपाल: संभागायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की. जिसमें संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के कलेक्टर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी शमिल हुए. इस दौरान संभागायुक्त संजीव सिंह ने कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का तत्काल, निष्पक्ष व न्यायसंगत निराकरण करें. एक महीने प्लान बनाकर सीमांकन के लंबित प्रकरणों का सौ प्रतिशत निराकरण कराएं.

साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी नियमित रूप से ‘लोअर कोर्ट’ का निरीक्षण करें ताकि लंबित प्रकरणों की स्थिति स्पष्ट हो सके और जारी किए गए आदेशों का मैदानी स्तर पर त्वरित अमल सुनिश्चित कराया जा सके. साथ ही सौ दिवस से अधिक समय से आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराएं, नहीं तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा संभागयुक्त कार्यालय में मौजूद रहे.

Next Post

सड़कों पर बढ़ जा रहा आवारा डॉग्स का आतंक

Thu May 7 , 2026
जबलपुर: शहर में इन दिनों स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती संख्या और उनके हमलों से आम जनता परेशान है। नगर निगम द्वारा जानकारी दी गई थी कि हर जोन में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर और पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि पशुओं को राहत मिल सके […]

You May Like