विधि छात्र-छात्राओं का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण प्रारंभ

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में तथा न्यायमूर्ति विवेक रूसिया कार्यपालक अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रथम बैच का शुभारंभ मंगलवार 05 मई 2026 को किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विधि महाविद्यालयों एवं विश्व विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव कु. सुमन श्रीवास्तव ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विधि के छात्र विधिक सहायता से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह इंटर्नशिप विधि के व्यावहारिक पक्षों को सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उप सचिव अनिरुद्ध जैन जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्रदीप सिंह ठाकुर तथा दिग्विजय सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने इंटरशिप कर रहे छात्र-छात्राओं को विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं एवं विधिक सेवा संस्थानों के कार्यप्रणाली के बारे में मार्गदर्शन दिया। साथ ही विधिक सेवाओं से संबंधित आईईसी सामग्री एवं साहित्य भी प्रदान किया गया। इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विधि के छात्रों को मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, मजिस्ट्रेट एवं सत्र न्यायालय, वृद्धाश्रम, बाल कल्याण समिति, बाल गृह, किशोर न्याय बोर्ड, ऑब्जर्वेशन होम, एनएससीबी मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग, मध्यस्थता केंद्र ले जाया जाकर संबंधित संस्थाओं की प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा।

Next Post

ज्वलनशील पदार्थों के कारखानों और गोदामों के खिलाफ याचिका दायर

Wed May 6 , 2026
जबलपुर। शहर भर में चल रहे ज्वलनशील पदार्थों के कारखानों और गोदामों के खिलाफ मप्र हाईकोर्ट की शरण ली गई है। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डॉ. पीजी नाजपांडे व नयागांव के समाजसेवी रजत भार्गव ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर कर दी है। जिसमें जल्द सुनवाई संभावित है। […]

You May Like