मनुष्य को जीवन में कभी भी अंहकार नहीं करना चाहिए – पं. रवि

ग्वालियर: दुबहा में श्रीमद्भागवत कथा के छटवे दिन सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पं. रवि तिवारी महाराज ने बताया कि जो मनुष्य को शास्त्रो में बताये गए बातों का अपने जीवन में पालन करना चाहिए। अपने मन की मर्ज़ी से पशु जीवन यापन करते है। जो भी मनुष्य शास्त्रों के बताये गए मार्ग पर चलता है वही मानव कहलानें के योग्य होता है।
मनुष्य को हमेशा गाय की सेवा करनी चाहिए और कभी भी गोमांस का सेवन नहीं करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने भी गौमाता की सेवा की थी।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में कभी भी अंहकार नहीं करना चाहिए क्योंकि अंहकारी मनुष्य से भगवान कभी खुश नहीं होते है और उसका सबकुछ छीन लेते है। भगवान कभी भी बुरे कार्य करने वाले मनुष्य पर प्रसन्न नहीं होते है। मनुष्य को अपने हर काम को ईमानदारी से करना चाहिए। हर सनातनी को कथा, पूजा- पाठ, जागरण में भारतीय वस्त्र का प्रयोग करना चाहिए।

पण्डित तिवारी ने कहा कि मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति के लिए अपने धर्म के नियमों का पालन करना चाहिए। मनुष्य को अधिक शक्ति और अधिक पैसे की प्राप्ति होने पर भी सहनशील होना चाहिए। मनुष्य को जीवन में संकट आने पर घबराना नहीं चाहिए और भगवान की शरण में चले जाना चाहिए। मनुष्य अपने जीवन में काफी गलती करता है लेकिन गलती होने पर मनुष्य को उन गलतियों से सीख कर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कथा के अंत में परीक्षित परिवार ने श्रीमद् भागवत पुराण की आरती की। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया

Next Post

अपहत नाबालिग को पुलिस ने नासिक से बरामद किया

Fri Jun 28 , 2024
ग्वालियर: 4 महीने पहले गुम हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने नासिक महाराष्ट्र से बरामद किया है। आरोपी नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था।आरोपी ओमप्रकाश बाथम निवासी हरसी पुलिस को देख नासिक महाराष्ट्र हाईवे से भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपी का पीछा कर […]

You May Like