भैरूंदा। इन दिनों चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैचों को लेकर सटोरिए भी सक्रिय बने हैं. रोजाना हर मैच में लाखों रुपए के दांव सटोरियों द्वारा लगवाए जा रहे हैं. ऐसे में पुलिस भी लगातार सक्रिय रहकर सटोरियों की धरपकड़ में जुटी है. इसी तारतम्य में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जेपी मार्केट व दुर्गा चौक पर आईपीएल के मुम्बई इंडियन्स व चैन्नई सुपुर किंग्स के चल रहे मैच पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खेला जा रहा है. थाना प्रभारी भैरुन्दा घनश्याम दांगी द्वारा टीम गठित की गई एवं सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए स्थान जेपी मार्केट व दुर्गा चौक पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही की गई. जहां मौके पर राजश्री एवरफ्रेश व दुर्गा मन्दिर के पास आरोपीगण 28 वर्षीय यश राय पिता कैलाश चन्द्र राय निवासी जेपी मार्केट व 34 वर्षीय रजत मालवीय पिता अजय मालवीय निवासी स्वप्न सिटी अपने मोबाईल पर आईपीएल सट्टा खेलते पाऐ गए. आरोपियों के कब्जे से दो मोबाईल फोन जप्त किये एवं उनके विरूद्द सट्टा एक्ट का अपराध पंजीबद्द किया गया. धरपकड़ कार्रवाई में पुलिस टीम के लोकेश सोलंकी, सतेन्द्र जाट, दिनेश अहिरवार, अजय खजुरिया, मोहर सिंह, विश्वास का सराहनीय योगदान रहा.
