मुंबई के लिए लू की चेतावनी नहीं, निवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह

मुंबई, 03 मई (वार्ता) मुंबई और आसपास के मुंबई महानगर क्षेत्र में रविवार सुबह की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई जहां का तापमान पहले ही 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में धूप के साथ 28 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि लू की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन निवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, लेकिन आर्द्रता के कारण दोपहर तक तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। शाम और रात का तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है ।

मौसम विभाग ने हालांकि लू की कोई चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन अधिकारियों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच यानी भीषण गर्मी के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है और उनसे कहा है कि जब भी वे बाहर निकलें तो धूप से बचाव के लिए चश्मा या टोपी जरूर पहनें।

इसके अलावा, हल्के रंग के ढीले-ढाले कपड़े पहनने, ताजे फल, सलाद और आसानी से पचने वाले भोजन को प्राथमिकता देने और भारी, तैलीय और मसालेदार भोजन से बचने की भी सलाह दी गई है।

 

Next Post

साडा के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक शर्मा 6 मई को कार्यभार ग्रहण करेंगे

Sun May 3 , 2026
ग्वालियर :भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं साडा के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक शर्मा 6 मई को साडा क्षेत्र में स्थित मुख्य कार्यालय पहुंचकर दोपहर एक बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले प्रातः 10 बजे तानसेन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भाजपा नेता, कार्यकर्ता ओर आमजन एकत्रित होंगे जहां भाजपा नेता अशोक […]

You May Like