प्रेम विवाह करने वाले दंपत्ति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवपुरी: प्रेम विवाह करने वाले एक दंपत्ति ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। युवती ने अपने परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील अंतर्गत ग्राम हुल्लपुर निवासी अंजली धानुक ने बताया कि वह बालिग है। उन्होंने शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के करसेना गांव निवासी शैलू धाकड़ से दो दिन पहले घर से भागकर शिवपुरी में कोर्ट मैरिज की है।

दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद बातचीत शुरू हुई। पहले परिजनों ने ही दोनों की शादी तय की थी लेकिन अचानक रिश्ता तोड़ दिया गया। इसी कारण दोनों ने घर से भागकर विवाह किया।अंजली ने आरोप लगाया कि विवाह से नाराज उसके परिजन लगातार उसे, उसके पति और ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वे घर पहुंचकर गाली-गलौज और दबाव बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। दंपत्ति का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी लड़की के परिजनों की होगी।

Next Post

रेशममिल टंकी हुई लीक, आज गुरुवार को नहीं होगा जल प्रदाय

Thu Apr 30 , 2026
ग्वालियर: उपनगर ग्वालियर स्थित स्थित रेशम मिल टंकी में लीकेज की समस्या सामने आने के कारण पानी सप्लाई ठप हो गई है। मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। टंकी की स्थिति को सुधारने हेतु संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी कार्यवाही जारी है। सहायक यंत्री कार्तिक पटेल ने जानकारी […]

You May Like

मनोरंजन