संस्कार भारती स्वतंत्र संगठन, संघ से प्रेरणा मात्र: अभिजीत गोखले

भोपाल। संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले ने स्पष्ट किया कि संस्कार भारती सहित कई संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित जरूर हैं, लेकिन वे पूरी तरह स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं और उनके निर्णय स्वयं के पदाधिकारी लेते हैं। संघ का इनमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप या दबाव नहीं होता, हालांकि आवश्यकता पड़ने पर विचार-विनिमय होता है।

तुलसी नगर स्थित कार्यालय में आयोजित संस्कार भारती: एक परिचय संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि देश भर में ऐसे 36 संगठन कार्यरत हैं, जो संघ के विचारों को आगे बढ़ाते हुए अपनी-अपनी कार्यपद्धति के अनुसार स्वतंत्र इकाई के रूप में काम कर रहे हैं।

गोखले ने कहा कि संस्कार भारती देश की ऐसी संस्था है, जो सभी कला विधाओं, विशेषकर शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करती है। इसकी स्थापना 1981 में लखनऊ में हुई थी और आज देशभर में इसकी सैकड़ों शाखाएं सक्रिय हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न कला क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए और संस्था की गतिविधियों पर चर्चा की।

Next Post

सिनर मैड्रिड ओपन के क्वार्टर-फ़ाइनल में

Tue Apr 28 , 2026
मैड्रिड, 28 अप्रैल (वार्ता) टेनिस के दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी जानिक सिनर ने मंगलवार को यहाँ 2026 मैड्रिड ओपन के राउंड ऑफ़ 16 में ग्रेट ब्रिटेन के कैमरन नॉरी को सीधे सेटों में 6–2, 7–5 से आसानी से हरा दिया। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने शुरू से ही मैच पर […]

You May Like