जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर में बदमाशों ने बड़े भाई को जहां थप्पड़ जड़ दिए तो छोटे पर चाकू से हमला कर धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक नमन सिंह चौहान 14 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एस नर्सरी स्कूल अधारताल में कक्षा 10 वीं में पढ़ाई करता है, रात लगभग 8 बजे लखपति किराना स्टोर में सामान लेने अपने बड़े भाई ओम सिंह चौहान के साथ गया था.
वहीं पर अनुराग खरे एवं किशन तिवारी दोनों आये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो किशन तिवारी ने उसके बड़े भाई ओम सिंह चौहान को एक झापड़ मार दिया, वह बीच बचाव करने लगा तो किशन तिवारी ने चाकू से हमलाकर उसे चोटें पहुंचा दी। अनुराग खरे ने उसके भाई ओम के साथ हाथमुक्कों से मारपीट की।
