
सिंगरौली: बैढ़न नगर पालिक निगम कार्यालय परिसर में दिनदहाड़े एक अजीब और चिंताजनक घटना सामने आई। परिसर में खड़ी एक कार अचानक धुआं छोड़ते हुए अपने आप चलने लगी और पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल से जा टकराई। इस अप्रत्याशित घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भी लग गई। इसी दौरान वाहन बिना चालक के आगे बढ़ा और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से निगम परिसर में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार अचानक कैसे चल पड़ी और उसमें आग लगने की वजह क्या रही। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
Next Post
डायरेक्ट सेलिंग नियमों से सेक्टर में पारदर्शिता: धामी
Mon Apr 27 , 2026
गुरुग्राम, 27 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि 2021 के उपभोक्ता संरक्षण एवं डायरेक्ट सेलिंग नियमों से इस सेक्टर में पारदर्शिता और भरोसा बढ़ा है। इससे उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित हुए हैं और लाखों लोगों का आत्मविश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने यहां आत्मनिर्भर भारत […]

You May Like
-
6 months ago
जिले में 60 बालिकाओं को लगाई एचपीवी की वैक्सीन
-
2 years ago
मध्यप्रदेश में गिद्धों की सोमवार से होगी गणना
-
6 months ago
चर्च में हंगामा, ईसाई समाज पहुंचा थाना
-
8 months ago
एक्सीडेंट में घायल महिला की मौत
-
7 months ago
परीक्षाओं के बीच आधी रात को डीजे बजाना पड़ा भारी