राजा भोज एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ती फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी, टेक-ऑफ टला

भोपाल: राजधानी के राजाभोज एयरपोर्ट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। विमान रनवे पर टेक-ऑफ की तैयारी में था, तभी क्रू मेंबर को मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी मिली।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल टेक-ऑफ रोक दिया और विमान को वापस स्टैंड पर ले जाया गया।

एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत यात्री को विमान से उतारकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।मरीज को सुरक्षित उतारने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं और कुछ देर बाद फ्लाइट AI-1886 को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना के दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल रहा, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

Next Post

विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भाजपा की तैयारी, सीएम निवास पर हुई विधायक दल की बैठक

Mon Apr 27 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने विधायकों को संबोधित करते हुए सत्र की रणनीति और […]

You May Like