पीएससी परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

सिंगरौली । जिले में आज रविवार को आयोजित पीएससी परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं और सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी व मूलभूत सुविधाओं के समुचित इंतजाम किए गए थे। हालांकि परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पीएससी परीक्षा के लिए कुल 1222 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 658 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं 564 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर अपना भविष्य आजमाया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और निर्धारित नियमों के तहत जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे। इनमें कन्या स्कूल बैढ़न, हाई सेकंडरी विद्यालय जयंत तथा पीजी कॉलेज बैढ़न शामिल रहे। तीनों केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराई गई। परीक्षा कक्षों में अनुशासन और गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि निष्पक्ष परीक्षा आयोजन सुनिश्चित हो सके। संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने को लेकर भी विभिन्न स्तरों पर चर्चा होती रही।

Next Post

स्लॉट के लिए जाग रहे किसान, सिस्टम बना परेशानी का कारण

Sun Apr 26 , 2026
खंडवा। समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए बनाई गई ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग व्यवस्था जिले के किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सुविधा के नाम पर शुरू की गई यह प्रक्रिया अब किसानों के लिए मानसिक और शारीरिक परेशानी का कारण बन गई है। हालात ऐसे हैं […]

You May Like