SECR महाप्रबंधक ने किए जामसांवली हनुमान धाम के दर्शन, रेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

सौंसर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को सपरिवार क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक), जामसांवली धाम पहुँचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर सभी के मंगल और सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ नागपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दीपक कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।​मंदिर संस्थान की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष एवं ट्रस्टी संदीप मोहोड़, सचिव टीकाराम कारोकर और पूर्व जोनल रेलवे सदस्य विजय धवले ने महाप्रबंधक का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में श्री मूर्ति की प्रतिकृति भेंट की।

​महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र

​इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र के रेल विकास पर चर्चा की। मांग पत्र में प्रमुख रूप से इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर-मंडला फोर्ट ब्रॉडगेज रेल मार्ग का दोहरीकरण किया जाए ताकि ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित और तीव्र हो सके। इसके अलावा सौंसर रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने और यात्री शेड का विस्तार करने की मांग की गई। वही छिंदवाड़ा से इतवारी के बीच दोपहर के समय एक मेमू (MEMU) ट्रेन चलाने साथ ही इतवारी से जबलपुर तक सीधी इंटर-सिटी एक्सप्रेस और छिंदवाड़ा के रास्ते इतवारी से भोपाल के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन की मांग शामिल है। इसी तरह सौंसर स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर को रविवार के दिन भी खुला रखने का आग्रह किया गया।

​महाप्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण

​धार्मिक दर्शन के पश्चात महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मंडल रेल प्रबंधक के साथ सौंसर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार व विस्तार के कड़े निर्देश दिए। नवभारत से चर्चा में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि क्षेत्र की मांगों को गंभीरता से सुना गया है। यात्रियों की सुविधा और रेल मार्ग के विकास के संबंध में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

मप्र की 10वीं बोर्ड में 499 अंक लाकर अव्वल रही, पन्ना की प्रतिभा सोलंकी का सीएम डॉ यादव ने किया सम्मान

Fri Apr 24 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए पन्ना जिले की मेधावी छात्रा कुमारी प्रतिभा सिंह सोलंकी को 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। […]

You May Like