15 दिनों के भीतर जमीन पर दिखने चाहिए काम: निगमायुक्त

जबलपुर:फील्ड पर रहकर अधिकारी सीधे कार्यों की निगरानी करें। जल गंगा संवर्धन अभियान सहित जल आपूर्ति और सीवेज जैसे बुनियादी कार्यों के परिणाम आगामी 15 दिनों के भीतर जमीन पर दिखने चाहिए। यह बातें नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने गुरूवार को शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए कहीं । साथ ही शहर की जीवनरेखा जल स्त्रोतों से जुड़ी योजनाओं और कार्यों को लेकर अधिकारियों को कड़े और सकारात्मक दिशा-निर्देश जारी किए।
गुणवत्ता से समझौता नहीं
बैठक के दौरान उन्होंने जोर दिया कि कार्य न केवल समय पर पूरे हों, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी उच्च स्तर की हो। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के पुनरुद्धार और सीवेज परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए गए, ताकि शहरवासियों को जलभराव और गंदगी से निजात मिल सके। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने उद्यानों के रखरखाव और शहर के सौंदर्यीकरण की योजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिससे जनता को बेहतर सार्वजनिक स्थान मिल सकें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आम नागरिकों के लाभ के लिए धरातल पर उतारना है।

Next Post

EPFO का ऐतिहासिक डिजिटल बदलाव: अब हफ्तों का इंतज़ार खत्म, मई के अंत तक शुरू हो सकती है UPI के ज़रिए पीएफ निकासी की क्रांतिकारी सुविधा

Fri Apr 24 , 2026
नई दिल्ली | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, मई 2026 के अंत तक पीएफ का पैसा निकालने के लिए यूपीआई (UPI) आधारित सिस्टम शुरू किया जा सकता है। वर्तमान में क्लेम सेटलमेंट में लगने वाले हफ्तों […]

You May Like