पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत नींव: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने में पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सशक्त आधारभूत इकाई हैं।

डॉ यादव ने उल्लेख किया कि ये संस्थाएं स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के साथ-साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देती हैं और शासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से पंचायतें विकास कार्यों को नई गति दे रही हैं।

डॉ यादव ने यह भी कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और ग्रामीण स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भूमिका, देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायती राज संस्थाएं भविष्य में भी ग्रामीण विकास और सुशासन की मजबूत आधारशिला बनी रहेंगी।

Next Post

NH-39 महाजाम: 24 घंटे बाद खुला रास्ता,मुसीबत अभी टली नहीं; गर्मी और प्यास से जूझते रहे यात्री

Fri Apr 24 , 2026
सिंगरौली : सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 के देवसर के समीप खाखन नदी पर बुधवार की रात करीब 9:00 बजे एक कोल वाहन टेलर क्षके पलट जाने से सड़क आवागमन मार्ग पूरी तरह से करीब 24 घंटे तक बाधित रहा है गुरुवार की रात करीब 12:00 बजे किसी तरह आवागमन […]

You May Like