यादव ने मोदी को दिया सिंचाई परियोजनाओं के भूमिपूजन का आमंत्रण

भोपाल, नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य की दो बड़ी जल शक्ति परियोजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इनके भूमिपूजन का आमंत्रण दिया, जिस पर प्रधानमंत्री ने इसके लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दी।

डॉ यादव ने इसके साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से भी मुलाकात की।

इस भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उनकी आज श्री पाटिल से मुलाकात हुई। राज्य की दो बड़ी नदी जोड़ो अभियान में प्रधानमंत्री श्री मोदी की विशेष रूचि है। केन-बेतवा लिंक परियोजना टेंडर की स्थिति में है। इसके माध्यम से बुंदेलखंड के 10-15 जिलों को बहुत लाभ मिलेगा। ये ज्यादा पानी की दरकार वाला क्षेत्र है। इसमें सरकार गंभीरता से आगे बढ़ी है। बहुत जल्द इसके नतीजे मिलेंगे।

डॉ यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ प्रत्यक्ष मुलाकात कर, उनको निमंत्रण भी दिया और उन्होंने सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी है। आने वाले एक-दो महीने में इसकी तारीख निश्चित करके इसका भूमिपूजन करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की एक और परियोजना पश्चिमी मध्यप्रदेश के लिए बहुत काम की है, इसमें राजस्थान के साथ अनुबंध हुआ है। पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना का जल शक्ति मंत्रालय में प्रस्ताव है। इसके माध्यम से राजस्थान और मध्यप्रदेश के लगभग 13 जिलों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि यह बड़ा प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहुत जल्द ही लागू हो। इसके साथ ही उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार भी प्रकट किया।

Next Post

मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज चमक की स्थिति के साथ हल्की वर्षा के आसार

Wed Jun 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई स्थानों पर कई दिनों से पड़ रही काफी उमस के बीच राज्य के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर गरज चमक की स्थिति के साथ कहीं-कहीं हल्की […]

You May Like

मनोरंजन