पुलिस ने किया देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़

खरगोन, 25 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश की खरगोन पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की पांच युवतियों और आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कल देर शाम एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। इसके बाद स्थानीय चौहान की बाड़ी स्थित एक घर में महिला पुलिस के साथ दबिश दी गई। दबिश में रैकेट की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं और आठ पुरुषों को हिरासत में लिया। इन महिलाओं में से चार छत्तीसगढ़ और एक पश्चिम बंगाल की है। दो नाबालिग भी हैं। यहां से यौनाचार से जुड़े आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।

उन्होंने बताया कि आठ पुरुषों में से एक स्थानीय और शेष छत्तीसगढ़ के हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस मकान में देह व्यापार चल रहा था उसे दो महीने पहले छत्तीसगढ़ निवासी मनीष सिंह ने अपने आप को एक ई-कॉमर्स कंपनी का मैनेजर बता कर किराए से लिया था। उसने मकान मालिक से बाकायदा एग्रीमेंट किया था और ऑनलाइन किराया जमा कर रहा था। वह खरगोन के अमित शर्मा का परिचित है।

उन्होंने बताया कि अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी गयी है।

Next Post

गोकशी के दो आरोपियों के अवैध निर्माण जमींदोज

Wed Jun 26 , 2024
मुरैना, 26 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गोकशी के दो आरोपियों के अवैध मकानों को आज जिला प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते दिनों जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र के बंगाली कालोनी में गोकशी का मामला प्रकाश में आने के […]

You May Like