परशुराम जयंती पर निकली सवर्ण समाज एकता बाइक महारैली

शिवपुरी। शिवपुरी में भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर सवर्ण समाज एकता बाइक महारैली का आयोजन आज रविवार को किया गया। इसको लेकर शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं और समाज के लोगों को आमंत्रित करने के लिए पर्चे और पीले चावल वितरित किए गए। महारैली का आयोजन फिजिकल क्षेत्र स्थित परशुराम चौराहे से किया गया। हर ब्राह्मण परिवार से कम से कम एक सदस्य ने इस रैली में शामिल होकर समाज की एकता और संगठन का परिचय दिया। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्री परशुराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में एकजुटता का संदेश देना था। पर्चों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि यह रैली सामाजिक समरसता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई है। रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक रैली के रूप में लोग परशुराम चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से संगठित रूप से आगे बढ़े। आयोजन को सफल बनाने राष्ट्रीय सवर्ण समाज संगठन के पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क कर रहे थे।

Next Post

बुंदेली मार्शल आर्ट के पुरोधा भगवानदास रैकवार के निधन पर सीएम डॉ यादव ने जताया शोक

Sun Apr 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुंदेली मार्शल आर्ट को वैश्विक पहचान दिलाने वाले और पद्म श्री के लिए चयनित भगवानदास रैकवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि भगवानदास रैकवार का निधन अत्यंत दुःखद […]

You May Like