अतिक्रमण हटाने में ढिलाई, थम रही शहर की रफ्तार

जबलपुर: नगर की सड़को के किनारे अतिक्रमण दिन ब दिन पैर पसारता जा रहा है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। सड़कों और बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण के बावजूद प्रशासन की सुस्ती के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों के किनारे लगे ठेले, अवैध दुकानें और बेतरतीब खड़े वाहन रास्तों को संकरा कर रहे हैं, लेकिन इन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। नतीजतन, सुबह से शाम तक कई इलाकों में जाम लगा रहता है और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
असरदार नहीं रही कार्यवाही
अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले कभी-कभार इसे हटाने की कार्रवाई होती थी, लेकिन अब वह भी लगभग बंद हो गई है। इसी वजह से अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है और जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। इस स्थिति का असर सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है, वहीं कई बार एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण के खिलाफ नियमित और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को जाम से राहत मिल सके।

Next Post

तमिलनाडु के पोल्लाची में भीषण सड़क हादसा: 800 फीट गहरी खाई में गिरी केरल के शिक्षकों की वैन, नौ लोगों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक

Sat Apr 18 , 2026
पोल्लाची | तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले स्थित पोल्लाची में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। केरल के मलप्पुरम जिले के पांग पल्लीपरम्बा स्कूल के शिक्षकों और उनके परिजनों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर वलपराई की पहाड़ियों में 13वें मोड़ पर अनियंत्रित होकर 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। […]

You May Like